18 साल में 824% का मुनाफा! माधुरी दीक्षित ने ₹52 लाख की प्रॉपर्टी करोड़ों में बेचकर किया बड़ा फायदा

अंधेरी वेस्ट की ऑफिस स्पेस 4.86 करोड़ रुपये में बेची, रियल एस्टेट निवेश बना जबरदस्त डील।

मुंबई :  बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि रियल एस्टेट में किया गया शानदार निवेश है। अभिनेत्री ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपनी ऑफिस स्पेस बेचकर महज 18 साल में करीब 824 फीसदी का मुनाफा कमाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, माधुरी दीक्षित ने साल 2008 में यह ऑफिस स्पेस 52.5 लाख रुपये में खरीदी थी। अब यही प्रॉपर्टी 4.86 करोड़ रुपये में बिक गई है। इस डील से उन्हें करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। यह ऑफिस अंधेरी के लिंक रोड के पास ओशिवरा स्थित ‘मोरया लैंडमार्क प्रिमाइसेस को-ऑपरेटिव सोसायटी’ की चौथी मंजिल पर है। करीब 1,594.24 वर्ग फुट कार्पेट एरिया वाली इस प्रॉपर्टी के साथ तीन कार पार्किंग की सुविधा भी है। बताया जा रहा है कि इस खरीद-फरोख्त में 29.10 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा की गई। इस प्रॉपर्टी को फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है।

पहले भी किए हैं बड़े प्रॉपर्टी सौदे

माधुरी दीक्षित इससे पहले भी अपने रियल एस्टेट निवेश को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। दिसंबर 2025 में उन्होंने जुहू स्थित अपना फ्लैट 3.9 करोड़ रुपये में बेचा था। वहीं, साल 2022 में उन्होंने मुंबई के लोअर परेल में 48 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति करीब 250 करोड़ रुपये है। मुंबई के लोखंडवाला, जुहू और मलाड में उनकी कई संपत्तियां हैं। इसके अलावा अमेरिका के डेनवर में भी उनका एक आलीशान घर है। फिल्मों, विज्ञापनों, ऑनलाइन डांस अकादमी और रियलिटी शो के जरिए भी वह अच्छी-खासी कमाई करती हैं। बताया जाता है कि एक रियलिटी शो के लिए वह 10 से 20 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…