10 साल बाद पर्दे पर लौटेंगे इमरान खान, नेटफ्लिक्स की फिल्म से करेंगे कमबैक

‘जाने तू या जाने ना’ के जय को फिर देखने के लिए फैंस उत्साहित, बोले- नई शुरुआत के लिए तैयार हैं अभिनेता

मुंबई : कभी अपनी मासूम मुस्कान और चॉकलेटी बॉय वाली छवि से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता इमरान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। आमिर खान के भांजे इमरान खान पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे। अब करीब 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद वह अपनी नई फिल्म के जरिए दर्शकों से जुड़ने की तैयारी में हैं।

इमरान खान ने फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में निभाए गए जय के किरदार ने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया था। उनकी सादगी, मासूमियत और गुड बॉय इमेज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘दिल्ली बेली’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘एक मैं और एक तू’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, शुरुआती सफलता के बाद उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ के बाद इमरान खान ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। इसके बाद वह लाइमलाइट से दूर रहे और कभी-कभी ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आए।

नई फिल्म से होगी वापसी

इमरान खान ने हाल ही में अपनी कमबैक फिल्म को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि वह नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के जरिए वापसी कर रहे हैं। अभिनेता के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है। मीडिया से बातचीत में इमरान ने कहा कि यह 10 साल बाद उनकी पहली फिल्म है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जो इस साल के अंत तक दर्शकों के सामने आ सकती है।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

इमरान खान की वापसी की खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। लंबे समय बाद अभिनेता को पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में इमरान खान के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आ सकती हैं। फिल्म की कहानी और निर्देशन से जुड़ी अन्य जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है। 10 साल के अंतराल के बाद इमरान खान की यह नई शुरुआत उनके करियर के लिए कितनी खास साबित होगी, यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उनके चाहने वालों को एक बार फिर अपने पसंदीदा अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने का मौका जरूर मिलने वाला है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…