महाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसानों को राहत, 5 नए अदालतों को मंजूरी

गोपीनाथ मुंडे किसान दुर्घटना योजना को 3 साल का विस्तार, भूमिहीन मजदूर और महिला किसानों को भी मिलेगा लाभ

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में आम नागरिकों, किसानों और न्याय व्यवस्था से जुड़े सात अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। कृषि, ऊर्जा, प्रशासन और विधि-न्याय विभागों से जुड़े इन निर्णयों का सीधा लाभ राज्य के विभिन्न वर्गों को मिलने की उम्मीद है।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण फैसला ‘गोपीनाथ मुंडे शेतकरी अपघात सुरक्षा सानुग्रह अनुदान योजना’ को अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ाने का रहा। सरकार ने इस योजना के दायरे का विस्तार करते हुए अब भूमिहीन खेत मजदूरों और महिला किसानों को भी इसमें शामिल करने का निर्णय लिया है। इससे पहले जो परिवार इस योजना से वंचित थे, उन्हें भी अब आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा। ऊर्जा विभाग से जुड़े एक अन्य फैसले के तहत मुंबई के सभी सरकारी कार्यालयों और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के बिजली बिल अब बेस्ट की संयुक्त बिलिंग प्रणाली के माध्यम से केंद्रीकृत तरीके से जमा किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे बिल भुगतान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान होगी। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र राज्य सूचना आयोग में तीन नए राज्य सूचना आयुक्तों के पदों को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही इन पदों के संचालन के लिए आवश्यक अधिकारियों और कर्मचारियों के पद भी सृजित किए जाएंगे।

विधि एवं न्याय विभाग के तहत राज्य में न्यायिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच नए न्यायालयों की स्थापना को भी मंजूरी मिली है। छत्रपति संभाजीनगर जिले के सिल्लोड और नांदेड़ जिले के किनवट में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय शुरू किए जाएंगे। वहीं, नासिक के चांदवड और बीड के केज में वरिष्ठ स्तर के दीवानी न्यायालय स्थापित होंगे। इसके अलावा पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में विशेष मोटर वाहन न्यायालय की स्थापना को भी हरी झंडी दे दी गई है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से किसानों को आर्थिक सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और आम लोगों को तेज व सुलभ न्याय व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

संत कंवरराम साहिब यांच्या शहादत दिनानिमित्त उद्या विविध कार्यक्रम

अमरावती, राज माहोरे (प्रतिनिधी) : अमर शहीद संत कंवरराम साहिब यांच्या शहादत दिनानिमित्त रविवार, १ नोव्हेंबर रोजी अमरावतीतील सिंधू नगर मैदानावर विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात आले आहे.…

कीर्तनकारांनी सामाजिक विषयांना चालना दिली पाहिजे : प्रकाश महाराज वाघ

गुरुकुंज मोझरी, राज माहोरे (प्रतिनिधि) : सध्या समाजात काय चालले आहे आणि समाजाला कशाची गरज आहे, याचा अभ्यास करून कीर्तनकारांनी सामाजिक समस्या ठळकपणे मांडल्या पाहिजेत, असे प्रतिपादन कीर्तन संमेलनाच्या समारोपीय…