Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोना हुआ सस्ता, 10 ग्राम पर ₹660 की बड़ी गिरावट; खरीदारी का बढ़िया मौका

सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹660 तक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं।

मुंबई:  सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सर्राफा बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के दाम 10 ग्राम पर ₹660 तक कम हो गए। पिछले कुछ दिनों से वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। ऐसे में आज की गिरावट खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है। वहीं, चांदी की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है और इसके भाव स्थिर बने हुए हैं।

आज के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

मुंबई

24 कैरेट: ₹14,351 प्रति ग्राम | ₹1,43,510 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹13,155 प्रति ग्राम | ₹1,31,550 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट: ₹10,763 प्रति ग्राम | ₹1,07,630 प्रति 10 ग्राम

पुणे

24 कैरेट: ₹14,351 प्रति ग्राम

22 कैरेट: ₹13,155 प्रति ग्राम

18 कैरेट: ₹10,763 प्रति ग्राम

दिल्ली

24 कैरेट: ₹14,366 प्रति ग्राम

22 कैरेट: ₹13,170 प्रति ग्राम

18 कैरेट: ₹10,778 प्रति ग्राम

नाशिक

24 कैरेट: ₹14,354 प्रति ग्राम

22 कैरेट: ₹13,158 प्रति ग्राम

18 कैरेट: ₹10,766 प्रति ग्राम

नागपुर

24 कैरेट: ₹14,351 प्रति ग्राम

22 कैरेट: ₹13,155 प्रति ग्राम

18 कैरेट: ₹10,763 प्रति ग्राम

चेन्नई

24 कैरेट: ₹14,351 प्रति ग्राम

22 कैरेट: ₹13,155 प्रति ग्राम

18 कैरेट: ₹10,970 प्रति ग्राम

सोने की कीमतों में आई इस गिरावट के बाद बाजार की नजर अब आने वाले दिनों के भाव पर टिकी है। यदि कीमतों में इसी तरह नरमी बनी रहती है, तो त्योहारों और शादी के सीजन से पहले खरीदारों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

गणराया के आगमन पर सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट में ₹490 की गिरावट; जानें आज के रेट

गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही सोना खरीदने का मन बना रहे ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। गणेशोत्सव के पहले दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने…

NSE IPO की लिस्टिंग कहां होगी? CEO आशीष चौहान ने दिया जवाब, GMP फिर ₹200 के पार

NSE IPO : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बहुप्रतीक्षित आईपीओ का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 16 सितंबर से आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए खुलने वाला है। इसी…