आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण

नागपुर :  राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित अनंतराव पवार की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बुधवार को विश्वविद्यालय के जमनालाल बजाज प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

यह कार्यक्रम कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्या विभाग के प्रभारी उपकुलसचिव गणेश कुमकुमवार ने स्वर्गीय अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी अधीक्षक शैलेश राठोड, कुलगुरु कार्यालय के प्रभारी अधीक्षक सतीश साधनकर, कुलगुरु के निजी सहायक नितीन खरबडे, जनसंपर्क अधिकारी प्रेमदास वाडकर सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय अजित पवार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों को नमन किया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

MHADA सिटी में धूमधाम से मनाया गया कोजागिरी पूर्णिमा उत्सव

नागपुर :  MHADA City Welfare Association की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को MHADA सिटी में कोजागिरी पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर MHADA के CEO…

नागपुर के स्कूल में आई AI टीचर ‘वेदांती’, अब रोबोट सिखाएगी बच्चों को तकनीक का पाठ!

नागपुर : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शहर नागपुर में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की एक नई पहल देखने को मिली है। अब यहां के विद्यार्थी सिर्फ किताबों में आर्टिफिशियल…