रेल यात्रियों को बड़ी राहत! पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर तक चलेगी, 14-14 अतिरिक्त फेरे मंजूर

त्योहारी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया से भी मिलेगी यात्रा सुविधा

पटना/नागपुर : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कन्फर्म सीट की मांग को देखते हुए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर 2026 तक 14-14 अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी, जिससे बिहार, तेलंगाना और मध्य भारत के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 3 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 5 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 7 अगस्त से 18 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से पटना के लिए चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रहेगा। इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 2 जनरल, 4 स्लीपर, 7 एसी थर्ड, 7 एसी थर्ड इकॉनमी, 1 एसएलआरडी और 1 पावर कार शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी आधिकारिक रेलवे वेबसाइट से अवश्य जांच लें, ताकि सफर बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नागपुर में बादलों का कहर! भारी बारिश पर बोले CM फडणवीस

नागपुर : नागपुर में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया, सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों का जनजीवन बुरी…

समय के साथ बदलनी होगी शिक्षा, प्रो. बिसेन का बड़ा संदेश

नागपुर : शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। बदलते दौर की जरूरतों के अनुसार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी है, तभी उसका…