CM देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर नागपुर में श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ, 56 दिवसीय जनसेवा अभियान का शुभारंभ

श्रीराम मंदिर में महाआरती और लोक मंगल प्रार्थना, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य, दीर्घायु और महाराष्ट्र की समृद्धि के लिए हुई विशेष पूजा

नागपुर :  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर नागपुर में धार्मिक आस्था और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी-नृसिंह महायज्ञ, महाआरती, लोक मंगल प्रार्थना और विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं पूर्व विधायक संदीप जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाने की अपील को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष उत्सव को धार्मिक आस्था, समाजसेवा और जनकल्याण से जोड़ा गया है। महायज्ञ के बाद महाआरती और लोक मंगल प्रार्थना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाहवन और वैदिक विधि-विधान के साथ विशेष पूजन भी संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि मुख्यमंत्री के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 56 दिवसीय जनसेवा अभियान की भी शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत समाजहित और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से भी जनसेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। धार्मिक वातावरण और जनसेवा के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने जन्मदिन समारोह को एक सामाजिक संदेश देने वाला आयोजन बना दिया।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Nagpur Rain Alert: कल नागपुर में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

नागपुर: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए नागपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी कुमार…

नागपुर में बारिश का कहर, सोमलवार स्कूल परिसर में भरा पानी

नागपुर : नागपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों की…