मुंबई : फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 423 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता की हर तरफ चर्चा है, लेकिन अभिनेत्री रिचा चड्ढा इस सफलता को इंडस्ट्री में किसी बड़े बदलाव से जोड़कर नहीं देखतीं।
एक इंटरव्यू में रिचा चड्ढा से पूछा गया कि क्या छोटी और कंटेंट आधारित फिल्मों को मिल रहा दर्शकों का प्यार फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव का संकेत है? इस पर उन्होंने इससे सहमति नहीं जताई। रिचा ने कहा कि कुछ फिल्मों का सफल होना इस बात का संकेत नहीं है कि कोई बड़ा ट्रेंड शुरू हो गया है। उनके मुताबिक, पौराणिक और धार्मिक फिल्मों को आमतौर पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है। ऐसी फिल्मों को अलग-अलग उम्र और वर्ग के लोग देखना पसंद करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ किसी एक फिल्म की बड़ी कमाई के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि फिल्म इंडस्ट्री में वास्तव में कोई बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं, ‘हनुमान अंश’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने छोटे बजट के मुकाबले बेहद बड़ी कमाई की है। दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 423 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है और रिलीज के दो महीने बाद भी कुछ जगहों पर इसके शो जारी हैं। फिल्म की सफलता ने जहां दर्शकों का ध्यान खींचा है, वहीं रिचा चड्ढा की टिप्पणी ने एक अलग सवाल खड़ा कर दिया है—क्या किसी एक फिल्म की रिकॉर्ड कमाई को इंडस्ट्री में बदलाव की शुरुआत माना जा सकता है?


