नई दिल्ली : सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सर्राफा बाजार खुलते ही 18, 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में कमी देखने को मिली। वहीं, चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। एक तोला (10 ग्राम) 24 कैरेट सोना आज 1,360 रुपये सस्ता होकर 1,45,260 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 10 तोला 24 कैरेट सोने की कीमत में 13,600 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद इसका भाव करीब 14,52,600 रुपये हो गया है।
22 कैरेट सोने के दाम में भी अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। एक तोला 22 कैरेट सोना 1,250 रुपये सस्ता होकर 1,33,150 रुपये पर आ गया है। वहीं, 10 तोला 22 कैरेट सोने के भाव में 12,500 रुपये की कमी दर्ज की गई है और इसकी कीमत 13,31,500 रुपये हो गई है। 18 कैरेट सोने के दाम में भी नरमी बनी हुई है। एक तोला 18 कैरेट सोना 1,030 रुपये सस्ता होकर 1,08,940 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 10 तोला 18 कैरेट सोने की कीमत में 10,300 रुपये की गिरावट के बाद इसका भाव 10,89,400 रुपये हो गया है।
दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल 1 ग्राम चांदी 245 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी 2,45,000 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है।बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में आई इस गिरावट से आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को राहत मिलेगी। हालांकि, निवेश या खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा सर्राफा बाजार भाव की पुष्टि करना उचित रहेगा।


