वन महोत्सव में नागपुर विश्वविद्यालय की वृक्षदिंडी, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नागपुर : राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से वन महोत्सव अभियान के तहत सोमवार को वृक्षदिंडी का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
वृक्षदिंडी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासनिक परिसर, महाराज बाग चौक से कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
वन महोत्सव अभियान के दौरान केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और नशा विरोधी जनजागरण अभियान के तहत भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। वृक्षदिंडी विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर विज्ञान संस्थान और हिस्लॉप कॉलेज मार्ग से होते हुए पुनः महाराज बाग चौक स्थित विश्वविद्यालय परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। समापन के बाद कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर, प्रभारी कुलसचिव डॉ. विजय खंडाळ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के निदेशक डॉ. सोपानदेव पिसे ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. विनोद खेडकर, विभाग समन्वयक डॉ. रजनी हारोळे, डॉ. नितीन कराळे, डॉ. अर्चना लांडे, डॉ. दिनेश कवाडे, सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. अनिल बनकर, सांस्कृतिक समन्वयक श्री प्रकाश शुक्ला सहित विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शहर के विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वृक्षदिंडी में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…