नागपुर में चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार किया जब्त

नागपुर : पाचपावली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 50 सेंटीमीटर लंबा लोहे का चाकू बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात करीब 1.10 बजे पाचपावली थाना क्षेत्र के कमाल चौक स्थित शनिचरा मार्केट के पास जनता वाइन शॉप के पीछे पुलिस टीम नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से लकड़ी की मूठ वाला लोहे का चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशोर बंडू सहारे (33) निवासी बालाभाऊ पेठ, गणोबा वाड़ी, नागपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर चाकू जब्त कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से भी गंभीर अपराध दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना तथा नागपुर शहर में लागू शस्त्र प्रतिबंध आदेश के बावजूद आरोपी बिना किसी वैध अनुमति के घातक हथियार लेकर घूम रहा था। इस कारण उसके खिलाफ भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 4 और 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील, प्रभारी सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनीता शाहू, पुलिस उपायुक्त राहुल मदने तथा सहायक पुलिस आयुक्त शिवप्रसाद पारवे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। मामले की जांच पाचपावली थाना पुलिस कर रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…