सलमान के बाद अब आमिर खान पर खतरा? सोशल मीडिया पर वायरल हुई बिश्नोई गैंग की धमकी, बॉलीवुड में हलचल

सांस भी नहीं लेने देंगे…” जैसी भाषा वाली पोस्ट सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आमिर खान को निशाना बनाते हुए गंभीर चेतावनी दी गई है।
बताया जा रहा है कि यह पोस्ट आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम के लोगों के अकाउंट से शेयर की गई है, जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल पोस्ट में आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि “जो लोग स्टारडम के नाम पर ऐसी चीजों को प्रोत्साहित करेंगे, उन्हें हमारी तरह से जवाब मिलेगा… सांस भी नहीं लेने देंगे।” पोस्ट में राजस्थान के श्रीगंगानगर की एक घटना का भी जिक्र किया गया है और कुछ राजनीतिक लोगों पर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी गई है। हालांकि, इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस वायरल पोस्ट के सामने आने के बाद आमिर खान की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्ट की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आमिर खान या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सलमान खान को पहले मिल चुकी धमकियों के बाद अब आमिर खान का नाम सामने आने से बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

‘बॉर्डर 2’ के बाद अहान शेट्टी की लगी लॉटरी! अब ‘सनकी’ में दिखेगा दमदार अंदाज

बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी के लिए ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद एक नया मौका सामने आया है। फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद अब अहान अपनी अगली फिल्म…

शाहरुख खान के फैंस को झटका! इस साल नहीं होगा SRK Day इवेंट, टीम ने बताई वजह

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के फैंस हर साल 2 नवंबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस खास दिन पर हजारों प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता की एक…