संघ प्रचारक जीवन श्रृंखला का 101वां विशेष भाग 3 जुलाई को, मोहन भागवत करेंगे लोकार्पण

नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ प्रचारकों के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित दृश्य-श्रव्य श्रृंखला का 100 भागों का सफल प्रसारण पहले ही किया जा चुका है। इसी कड़ी में अब 101वां विशेष भाग आगामी 3 जुलाई 2026 को नागपुर में लोकार्पित किया जाएगा।
रामदासपेठ निवासी मिलिंद रहाटगांवकर द्वारा संचालित यूट्यूब चैनल “Milind Rahatgaonkar | मला जे जे भावते ते सर्व” के माध्यम से “असू आम्ही सुखाने पत्थर पायातील” नामक यह विशेष श्रृंखला प्रसारित की जा रही है। इस श्रृंखला को समाज के सभी वर्गों से व्यापक और सकारात्मक प्रतिसाद मिला है। संघ प्रचारकों के समर्पण, त्याग और जीवन मूल्यों पर आधारित इन दृकश्राव्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों के बीच विशेष स्थान बनाया है।
इसी श्रृंखला का 101वां भाग एक विशेष प्रस्तुति के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस भाग का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के करकमलों से शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सायं 6:30 बजे सायंटिफिक सभागृह, आठरस्ता चौक, लक्ष्मीनगर, नागपुर में संपन्न होगा।
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है और इसे श्रृंखला के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है, जो संघ प्रचारकों के प्रेरणादायी जीवन को एक बार फिर समाज के सामने प्रस्तुत करेगा।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…