देश में पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं के लिए एक बार फिर मिश्रित स्थिति सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग 72 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद तेल बाजार में नरमी देखने को मिली, जिससे इस सप्ताह कच्चे तेल में करीब 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। आमतौर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सीधा असर घरेलू ईंधन दरों पर देखने को मिलता है, लेकिन इस बार तेल विपणन कंपनियों ने 27 जून 2026 को जारी नए रेट में किसी बड़े बदलाव की घोषणा नहीं की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 और डीजल ₹99.82, जबकि चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76 और डीजल ₹99.66 प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है। बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110.89 और डीजल ₹98.80 प्रति लीटर है।
महाराष्ट्र में स्थिति
महाराष्ट्र में भी ईंधन दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83, नागपुर में पेट्रोल ₹111.80 और डीजल ₹98.48, पुणे में पेट्रोल ₹112.04 और डीजल ₹98.68, अमरावती में पेट्रोल ₹112.89 और डीजल ₹99.54, नाशिक में पेट्रोल ₹112.44 और डीजल ₹99.07, ठाणे में पेट्रोल ₹111.38 और डीजल ₹98.00 तथा कोल्हापुर में पेट्रोल ₹112.57 और डीजल ₹99.23 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
CNG के नए रेट
मुंबई और ठाणे में CNG ₹86 प्रति किलो है। नागपुर में ₹88.90 प्रति किलो, पुणे में ₹95.75 से ₹96.50 प्रति किलो, नाशिक में ₹96.50 प्रति किलो और कोल्हापुर में ₹96.95 प्रति किलो तक कीमतें बनी हुई हैं।
कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में फिलहाल कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। उपभोक्ताओं की नजर अब आने वाले दिनों पर टिकी है कि क्या अंतरराष्ट्रीय बाजार की नरमी का असर देश में ईंधन कीमतों पर देखने को मिलेगा या नहीं।


