शादी में शामिल होने भारत आ रहे थे मंज़ूर अहमद, कुवैत एयरपोर्ट हादसे में दर्दनाक मौत

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी 55 वर्षीय मंज़ूर अहमद की कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक कथित ड्रोन हमले में मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार रात उनका पार्थिव शरीर अहमदाबाद पहुंचा, जहां से उसे उज्जैन लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंज़ूर अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से कुवैत में दर्जी का काम कर रहे थे। वह परिवार में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए भारत लौट रहे थे। बुधवार सुबह वह मुंबई के लिए उड़ान पकड़ने कुवैत एयरपोर्ट पहुंचे थे। मंज़ूर अहमद के बेटे मोहम्मद अनस ने बताया कि परिवार उनके भारत आने का इंतजार कर रहा था, क्योंकि उनके भतीजे की शादी होने वाली है। इसी समारोह में शामिल होने के लिए वह वतन लौट रहे थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर हुए कथित ड्रोन हमले की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मंज़ूर अहमद से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। बाद में कुवैत स्थित भारतीय दूतावास की ओर से फोन कर उनके निधन की सूचना दी गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों में शोक का माहौल है। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं और पूरे परिवार पर दुखों का साया छा गया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…