शाडू मिट्टी से साकार हुआ ‘अपना बप्पा’

74 प्रतिभागियों ने सीखा पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने का हुनर

नागपुर : पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र राज्य कला अकादमी, मुंबई और शासकीय कला एवं अभिकल्प महाविद्यालय, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मीनगर स्थित शासकीय कला एवं अभिकल्प महाविद्यालय में ‘अपना बप्पा… अपने हाथों से बनाएं’ संकल्पना के तहत पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कुल 74 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और शाडू मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कला प्रेमियों तक विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की उत्स्फूर्त भागीदारी देखने को मिली। नागपुर के शिल्पकार एवं मूर्तिकार मोक्तिक काटे ने अपने सहयोगियों परशुराम चव्हाण, शिवम कुंभार और प्रफुल डेकाटे के साथ प्रतिभागियों को गणेश प्रतिमा निर्माण की बारीकियां सिखाईं। इस दौरान प्रतिभागियों को शाडू मिट्टी के उपयोग, गणेश प्रतिमा बनाने की पूरी प्रक्रिया और पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति निर्माण के महत्व के बारे में प्रायोगिक तरीके से जानकारी दी गई। बच्चों को गणेशोत्सव के महत्व के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन प्रा. गणेश बोबडे और मूर्तिकार मोक्तिक काटे के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया। पु. ल. देशपांडे अकादमी की ओर से स्थानीय समन्वयक एवं कला शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के विभाग प्रमुख प्रफुल्ल नायसे ने कार्यशाला के संपूर्ण आयोजन एवं नियोजन की जिम्मेदारी संभाली। इस कार्यशाला के माध्यम से बच्चों, वरिष्ठ कलाकारों और कला प्रेमियों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया। शाडू मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का संदेश भी दिया गया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…