बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

पोला-मारबत के बंदोबस्त के बीच गोलीबारी से सनसनी, पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज की

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच सनसनी फैला दी। पिस्तौल से चली गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे गोटाड-पंजरी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि कार्तिक धार्मिक, शैलेश और उनके कुछ दोस्त शुक्रवार के तानापोला और मारबत की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सुनील और उसके साथी डस्टर कार से वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर कार्तिक और शैलेश के साथ उनका विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने दोनों पर गोली चला दी। गोली लगने से कार्तिक और शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही बेलतरोड़ी पुलिस के साथ अपराध शाखा की टीम भी मौके पर पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त वैभव जाधव समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील और सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने भी घटना की जानकारी ली। आधी रात के समय हुई इस गोलीबारी से बेलतरोड़ी इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पोला-मारबत जैसे पारंपरिक उत्सव की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, तड़के तक संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

भारतीय कृषी विद्यालय, गोकुळ कॉन्व्हेंट व आदर्श प्राथमिक शाळेत तान्हा पोळा उत्साहात

नागपूर : भारतीय कृषी विद्यालय, गोकुळ कॉन्व्हेंट व आदर्श प्राथमिक शाळेच्या संयुक्त विद्यमाने तान्हा पोळा उत्सव मोठ्या उत्साहात व पारंपरिक पद्धतीने साजरा करण्यात आला. विद्यार्थ्यांनी आकर्षक पद्धतीने सजविलेल्या नंदीबैलांच्या प्रतिकृती…