वानरसेना के वानर ने लगाया चश्मा! ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का फोटो देखकर दर्शकों ने पकड़ा सिर

त्रेतायुग में चश्मा देखकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल, मेकर्स की गलती पर भड़के दर्शक

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ फिल्म रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा माता सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं। अब फिल्म का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, इस तस्वीर में वानरसेना के एक वानर ने चश्मा पहना हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद लोग इस दृश्य को देखकर हैरानी जता रहे हैं।

वानर के चश्मे ने खींचा ध्यान

वायरल हो रही तस्वीर में सुग्रीव के पीछे वानरसेना का एक वानर दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि उसकी आंखों पर चश्मा लगा हुआ है। पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म में यह दृश्य सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा कि ‘त्रेतायुग में चश्मा कौन इस्तेमाल करता था?’ वहीं, कुछ दर्शकों ने फिल्म के निर्माताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई। देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

अंजली अरोड़ा निभा रही हैं माता सीता की भूमिका

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की’ एक पौराणिक और धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म में देव शर्मा भगवान श्रीराम की भूमिका में हैं, जबकि अंजली अरोड़ा माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा रजनीश दुग्गल, शील वर्मा और निर्भय वाधवा भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में रिलीज हुई है। रिलीज के बाद अब फिल्म के एक दृश्य की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने से इसकी चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने पर विवाद, ए.आर. रहमान के संगीत को लेकर भड़के दर्शक

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता की कहानी को…

सैफ अली खान की रियल एस्टेट में भी ‘नवाबी’ चाल! 19 साल बाद बेचा मुंबई का फ्लैट, करोड़ों में हुई डील

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले सैफ अली खान इन दिनों रियल एस्टेट की दुनिया में भी चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ प्रॉपर्टी…