‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट का कैबरे लुक देख 70 के दशक की ‘डांसिंग क्वीन’ भी हुईं फिदा

जीनत अमान ने आलिया के लुक की जमकर तारीफ की, एक्ट्रेस ने भी खास अंदाज में दिया जवाब

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आने के बाद अब फिल्म से आलिया भट्ट का लुक भी सामने आया है। पोस्टर में आलिया कैबरे थीम वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका यह ग्लैमरस और विंटेज लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

आलिया के इस लुक को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना अनुष्का शर्मा से की, तो कुछ लोगों को इसमें कियारा आडवाणी की झलक नजर आई। हालांकि, इस लुक को लेकर सबसे खास प्रतिक्रिया 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान की रही। जीनत अमान ने आलिया के पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, “वाह! आखिरकार संजय लीला भंसाली ने शो गर्ल को पेश कर ही दिया।” इसके साथ उन्होंने पर्पल हार्ट इमोजी भी शेयर किया। जीनत अमान की इस तारीफ पर आलिया भट्ट ने भी खास अंदाज में जवाब दिया। आलिया ने लिखा कि सेट पर वे लोग जीनत मैम के बारे में काफी बातें किया करते थे, इसलिए उनकी यह कमेंट उनके लिए और भी खास है।

आलिया के लुक पर इन सितारों ने भी लुटाया प्यार

जीनत अमान के अलावा कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी आलिया के इस लुक की तारीफ की है। उनकी ‘अल्फा’ को-स्टार शर्वरी ने इसे ‘आइकॉनिक लुक’ बताया। वहीं नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भूमि पेडनेकर और हंसिका मोटवानी समेत कई कलाकारों ने भी आलिया के पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जीनत अमान खुद 70 के दशक में अपने अलग अंदाज, डांस और फैशन के लिए पहचानी जाती थीं। ‘रक्कासा था मेरा नाम’, ‘ओ दीवानों दिल संभालो’, ‘लैला ओ लैला’ और ‘आप जैसा कोई’ जैसे गानों में उनके अंदाज ने उस दौर में खूब लोकप्रियता हासिल की थी। ऐसे में उनका आलिया के कैबरे लुक की तारीफ करना इस पोस्टर को और खास बना देता है।

इससे पहले रणबीर कपूर का भी फिल्म से पहला लुक सामने आया था, जिसमें वह विंटेज कार में बैठे नजर आए थे। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। संजय लीला भंसाली इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसकी कहानी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने पर विवाद, ए.आर. रहमान के संगीत को लेकर भड़के दर्शक

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता की कहानी को…

सैफ अली खान की रियल एस्टेट में भी ‘नवाबी’ चाल! 19 साल बाद बेचा मुंबई का फ्लैट, करोड़ों में हुई डील

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले सैफ अली खान इन दिनों रियल एस्टेट की दुनिया में भी चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ प्रॉपर्टी…