Gold Rate Today: वट पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट से लेकर 22 और 18 कैरेट तक सभी श्रेणियों के सोने के दाम कम हुए हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 930 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,020 रुपये हो गया है। वहीं, 10 तोला (100 ग्राम) 24 कैरेट सोना 9,300 रुपये सस्ता होकर 14,30,200 रुपये पर पहुंच गया है।
22 कैरेट सोना भी आज सस्ता हुआ है। इसकी कीमत में प्रति 10 ग्राम 850 रुपये की कमी दर्ज की गई है। अब 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,100 रुपये है। वहीं, 10 तोला 22 कैरेट सोना 8,500 रुपये की गिरावट के साथ 13,11,000 रुपये में मिल रहा है।
इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत में भी राहत देखने को मिली है। प्रति 10 ग्राम 690 रुपये की गिरावट के बाद इसका नया भाव 1,07,270 रुपये हो गया है। वहीं, 10 तोला 18 कैरेट सोना 6,900 रुपये सस्ता होकर 10,72,700 रुपये पर बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सर्राफा बाजार में 1 किलो चांदी का भाव 2,40,000 रुपये पर स्थिर बना हुआ है।
वट पूर्णिमा के मौके पर सोने की कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारों, खासकर महिलाओं के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर मानी जा रही है। हालांकि, सोना खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा भाव और ज्वेलर्स द्वारा लगाए जाने वाले मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें।


