लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! जून की ₹1500 किस्त कब आएगी? संभावित तारीख सामने

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिण योजना’ का जून 2026 का ₹1500 वाला हप्ता अब तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा नहीं हुआ है। ऐसे में राज्यभर की महिलाओं के मन में यह सवाल है कि जून महीने की किस्त आखिर कब मिलेगी। इसी बीच इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जून महीने की किस्त 12 से 15 जुलाई के बीच लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में जमा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से लाभार्थियों के आवेदन की जांच और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया बड़े स्तर पर पूरी की गई है। इस दौरान पात्रता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले कई आवेदन निरस्त किए गए हैं। ऐसे में योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही दिया जाएगा।
इससे पहले भी योजना के कुछ महीनों की किस्तें एक साथ लाभार्थियों के खातों में भेजी गई थीं। इसलिए इस बार भी भुगतान में कुछ दिनों की देरी होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद निधि वितरण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। योजना के तहत राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। फिलहाल जून महीने की किस्त को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

डॉ. गिरीश चरडे की नेशनल इंडियन अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयन

नागपुर : नेशनल इंडियन अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) का वार्षिक चुनाव 18 से 25 अक्टूबर के बीच देशभर में संपन्न हुआ। इस चुनाव में देश के लगभग 44 हजार बाल…

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…