‘रामायण’ को ऑस्कर नहीं मिला तो निराश हो जाऊंगा : CM फडणवीस

3D ट्रेलर देखकर मुख्यमंत्री हुए भावुक; बोले- यह फिल्म इतिहास का हिस्सा बनेगी

मुंबई : भारतीय पौराणिक कथा ‘रामायण’ पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का 3D ट्रेलर देखने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इसकी भव्यता से प्रभावित हुए और उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। मुंबई में ‘प्राइम वन’ अत्याधुनिक स्टूडियो के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘रामायण’ के मेकिंग की झलक और 3D ट्रेलर देखा। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, तकनीक और प्रस्तुति को देखकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हो सकती है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “अगर ‘रामायण’ को ऑस्कर नहीं मिला तो मुझे बहुत निराशा होगी। यह सिर्फ इस दशक की नहीं, बल्कि इस सहस्राब्दी की बेहतरीन फिल्मों में शामिल होगी।” उन्होंने कहा कि जिस धरती पर रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना हुई, उसी मिट्टी से बनी यह फिल्म इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बन सकती है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी ‘रामायण’ को तैयार करने में करीब 10 साल का समय लगा है। फिल्म की भव्यता, आधुनिक वीएफएक्स, शानदार संगीत और बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने इसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रवि दुबे जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर और ए. आर. रहमान ने संभाली है। ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…