नागपुर, प्रशांत भोयर (प्रतिधीनी) : रूरल चैंबर ऑफ कॉमर्स के गणमान्य व्यक्तियों और विशेषज्ञों ने युवाओं के सामने अपने बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके क्षेत्र में आगे बढ़ने, नए अवसरों को समझने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने अपने कारोबार से जुड़े मॉडल और अनुभवों को सामने रखा। इस दौरान युवाओं को अपने क्षेत्र में काम शुरू करने और उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करने के लिए सहयोग देने की तत्परता भी दिखाई गई। पहल का केंद्र युवाओं को केवल रोजगार तलाशने के बजाय अपने स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में सेवादल के विभिन्न पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें भैयासाहेब पवार, द्रोपदी कोहाली, लालजी मिश्रा, बलरामजी भदोरिया, नरेंद्र बतिश, विष्णु शर्मा, अमरजीत सिंह, दिनेश कौशिक, मधु सुरंग, पूनम चव्हाण, दुर्गा दास, अमोल मेश्राम, शैलेश कुमार, डॉ. महेश त्रिपाठी, गज्जू भैया तिवारी, अजीत तोमर, अश्विनी पारेख, अशोक शुक्ला, सुब्बे सिंह, करण सिंह, संजय ठाकुर, निर्मला दत्ता, दादासाहेब जगदाले, राजकुमारी गुप्ता, नेहा मेहता, उदयसिंह दलवी और करवीर पाटिल शामिल रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मशहूर गायक रॉयल कपूर ने अपना प्रसिद्ध गीत ‘लहरा दो लहरा दो तिरंगा’ प्रस्तुत किया। गीत की प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कारोबार, युवाओं और सामाजिक सहभागिता को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन इसी संदेश के साथ समाप्त हुआ कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर युवा अपने क्षेत्र में नई शुरुआत कर सकते हैं।


