मुंबई में मूसलाधार बारिश का असर, लोकल ट्रेनें 15-20 मिनट देरी से; स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़

मुंबई : मुंबई में लगातार तीसरे दिन हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर और उपनगरों में तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। लोकल ट्रेनें निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं, जिससे विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य और हार्बर रेलवे मार्ग की लोकल ट्रेनें लगभग 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि पश्चिम रेलवे मार्ग की लोकल ट्रेनों में 15 से 20 मिनट तक की देरी दर्ज की गई है। सुबह कार्यालय जाने के समय ट्रेनों के लेट होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग समय पर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच सके, जिससे स्टेशनों पर लंबी कतारें और भीड़ का माहौल देखने को मिला। बारिश का असर सड़क यातायात पर भी पड़ा है। अंधेरी सबवे में करीब दो फीट पानी भर जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ा। प्रशासन ने युद्धस्तर पर पानी निकासी का काम शुरू किया, जिसके बाद जलस्तर कम होने पर सबवे को दोबारा वाहनों के लिए खोल दिया गया।
मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…