माळशेज घाट में सड़क धंसी, आवाजाही पूरी तरह बंद; मुंबई जाने वाले यात्री इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

लगातार बारिश के कारण सड़क का हिस्सा धंसा, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर का ट्रैफिक रोका; जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

अगर आप माळशेज घाट के रास्ते मुंबई जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते माळशेज घाट में सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने घाट की दोनों दिशाओं में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही फिलहाल पूरी तरह बंद कर दी है।

जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-61 पर करंजाळे गांव के पास सड़क धंसने की घटना सामने आई है। इसके बाद अहिल्यानगर, पुणे और अन्य क्षेत्रों से माळशेज घाट होते हुए मुंबई जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण सड़क के और अधिक क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

माळशेज घाट से रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक, निजी वाहन, बसें और मालवाहक ट्रक गुजरते हैं। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे फिलहाल इस मार्ग से यात्रा करने से बचें और प्रशासन द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।

वैकल्पिक मार्ग:
आळेफाटा → नारायणगांव → खेड → चाकण → तळेगांव (एमआईडीसी) → लोणावला → खोपोली → मुंबई

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सड़क की मरम्मत पूरी होने और सुरक्षा जांच के बाद ही माळशेज घाट में यातायात दोबारा शुरू किया जाएगा।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

खडकवासला धरणसाखळी तुडुंब! पुण्याच्या पाणीटंचाईची चिंता संपली

पुणे :  पुणेकरांसाठी दिलासादायक बातमी आहे. शहराला पाणीपुरवठा करणाऱ्या खडकवासला धरणसाखळीत सोमवारी सकाळी ६ वाजेपर्यंत २६.६६ टीएमसी म्हणजेच ९१.४७ टक्के पाणीसाठा झाला आहे. त्यामुळे यंदाच्या वर्षासाठी पुण्याच्या पिण्याच्या पाण्याची तसेच…

मुंबई लोकल फिर हुई लेट! रेलवे ने यात्रियों को बताया वजह, रोजाना सफर करने वालों में बढ़ा गुस्सा

मुंबई :  मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक बार फिर चर्चा में है। लगातार देरी से चल रही डहाणू-चर्चगेट (93002) लोकल से परेशान यात्रियों का सब्र अब…