मातृ सेवा संघ महाल शाखा के शताब्दी वर्ष का भव्य शुभारंभ

समर्पित परिचारिका उषा ढोबळे को ‘बेस्ट नर्सेस अवॉर्ड 2026’ से किया गया सम्मानित

नागपुर : सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों की 100 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मातृ सेवा संघ, महाल शाखा के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। महाल स्थित मातृ सेवा संघ के छठे मंजिल के सभागृह में आयोजित इस समारोह में संस्था की लंबी सेवायात्रा और सामाजिक योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे जिया खान के हाथों हुआ। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर मातृ सेवा संघ महाल शाखा की अध्यक्ष कांचन गडकरी और संस्था की सचिव डॉ. लता देशमुख प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में संस्था द्वारा पिछले 100 वर्षों में माता एवं बाल स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी गई। रोगियों की सेवा में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और सेवाभाव के लिए परिचारिका उषा ढोबळे को ‘बेस्ट नर्सेस अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। उनके निस्वार्थ सेवाकार्य की उपस्थित मान्यवरों ने सराहना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परिचारिकाएं स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं, जो अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाती हैं। उन्होंने मातृ सेवा संघ को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के समाजोपयोगी कार्यों की प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन  रश्मी फडणवीस ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जयश्री बनसोड ने किया। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ, डॉक्टर, परिचारिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रा. अनिल सोले के 67वें जन्मदिन पर भव्य नागरिक सम्मान, 20 सितंबर को होगा समारोह

नागपुर : सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे प्रा. अनिल सोले के 67वें जन्मदिन के अवसर पर 20 सितंबर को भव्य नागरिक सम्मान…

186 एकड़ में बनेगा गोंडवाना विद्यापीठ का नया कैंपस, ₹1,100 करोड़ का विकास प्लान

नागपुर : गडचिरोली के गोंडवाना विद्यापीठ को आने वाले समय में एक नई और भव्य पहचान मिलने जा रही है। विद्यापीठ के नए परिसर को केवल आज की जरूरतों को…