महाराष्ट्र में बारिश का कहर! 24 घंटे भारी, कई जिलों में अलर्ट जारी

पुणे समेत उत्तर महाराष्ट्र में तेज बारिश की चेतावनी; नाशिक, धुले और जलगांव में रेड अलर्ट

पुणे :  राज्य में एक बार फिर बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कहीं नदी-नाले उफान पर हैं, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताए हैं।

पुणे समेत उत्तर महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। नाशिक, धुले और जलगांव जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पुणे के घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि पुणे शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश का जोर बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ घंटों में पुणे, उत्तर महाराष्ट्र और अन्य जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

पुणे के बांधों में बढ़ा जलस्तर

लगातार बारिश के कारण पुणे जिले के बांधों में जलसाठा तेजी से बढ़ रहा है। खडकवासला बांध 100 प्रतिशत भर चुका है। वहीं पानशेत में 98.38 प्रतिशत, वरसगांव में 95.28 प्रतिशत और टेमघर बांध में 83.6 प्रतिशत जलसाठा दर्ज किया गया है। चारों बांधों में कुल जलसाठा करीब 95.22 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

कोयना और वारणा बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण सांगली में कृष्णा और वारणा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। सोलापुर में उजनी बांध ओवरफ्लो होने के बाद भीमा नदी में विसर्ग बढ़ाया गया है। चिंचपूर बंधारा पानी के नीचे जाने से महाराष्ट्र और कर्नाटक का संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं गडचिरोली जिले में कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बंद है। हिंगोली के समगा क्षेत्र में पुल पर पानी आने से करीब 15 गांवों का संपर्क टूट गया है। अमरावती के राजुरा में बाढ़ में फंसे सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि यवतमाल में पैनगंगा नदी के पानी से चार गांव प्रभावित हुए हैं।

प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

४४ वर्षांनंतर सहस्त्रकुंडला भगवान परशुराम मूर्तीची पुनःप्रतिष्ठापना

नांदेड : नांदेड जिल्ह्यातील निसर्गरम्य आणि धार्मिक महत्त्व असलेल्या सहस्त्रकुंड येथे तब्बल ४४ वर्षांनंतर भगवान परशुराम यांच्या मूर्तीची विधिवत पुनःप्रतिष्ठापना करण्यात आली. अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघाचे प्रदेशाध्यक्ष निखिल लातूरकर आणि…

यवतमाल में दर्दनाक हादसा! बाढ़ के तेज बहाव में बही कार, मां और दो बेटियों की मौत

यवतमाल :  विदर्भ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। यवतमाल जिले के दहेली पुल पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में बाढ़ के तेज…