महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखों का ऐला

मुंबई. महाराष्ट्र के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की लिखित परीक्षाएं 8 फरवरी 2027 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र जारी किया गया है। बोर्ड ने लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें भी निर्धारित कर दी हैं। ऐसे में विद्यार्थी अब अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए जारी टाइम टेबल के अनुसार योजना बना सकते हैं।
फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं महाराष्ट्र के नौ विभागीय मंडलों के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। इनमें पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण विभाग शामिल हैं।
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mahahsscboard.in पर 6 नवंबर 2026 से परीक्षा का टाइम टेबल उपलब्ध करा दिया गया है। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर उपलब्ध टाइम टेबल केवल जानकारी के लिए है। स्कूल या जूनियर कॉलेज के माध्यम से मिलने वाला प्रिंटेड टाइम टेबल ही अंतिम माना जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल या कॉलेज से मिलने वाले कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा की तारीखों की पुष्टि करनी चाहिए।
राज्य मंडल के सचिव डॉ. दीपक माली ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने वाले फर्जी टाइम टेबल और अफवाहों पर भरोसा न करें। परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल-कॉलेज से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें।
अब परीक्षा की तारीखें घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के पास तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है। ऐसे में छात्र अपनी पढ़ाई का टाइम टेबल बनाकर परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मौसम में बड़ा बदलाव! 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मुंबई. देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने दो चक्रवाती सिस्टम के कारण कई राज्यों में बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। इसके…

किसानों को फडणवीस सरकार का दिवाली गिफ्ट

मुंबई. महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली के मौके पर किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। राज्य में तकनीकी और भौगोलिक समस्याओं के कारण जिन क्षेत्रों में…