मसालों से लेकर खोवा तक FDA की नजर, नागपुर में 25 लाख से ज्यादा का संदिग्ध माल जब्त

त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की जांच तेज; मसाले, चावल, गूळ, एनर्जी ड्रिंक और दुग्धजन्य पदार्थों पर कार्रवाई

नागपुर : त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बाजार में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसी बीच लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले भेसळखोरों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नागपुर शहर और आसपास के इलाकों में अलग-अलग प्रतिष्ठानों और गोदामों पर कार्रवाई करते हुए FDA ने 25 लाख रुपये से अधिक कीमत का संदिग्ध और नियमों का उल्लंघन करने वाला माल जब्त किया है।

FDA की टीम ने उंझा रायपुर ट्रांसपोर्ट (मे. आमसर एंड कंपनी) से कृत्रिम रंग होने के संदेह में 1,997.6 किलो ‘साईबाबा गोल्ड बैंड’ चक्रफूल जब्त किया। इसकी कीमत 6 लाख 22 हजार 492 रुपये बताई गई है। इसी तरह न्यू नागपुर कोल्ड स्टोरेज में मे. समधा कॉर्पोरेशन और मे. मंत्री ट्रेडिंग प्रा. लि. से लेबल में खामियां और अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर 36 किलो मनुके जब्त किए गए। इनकी कीमत 6 लाख 28 हजार 486 रुपये है। वहीं, कळमना धान्य बाजार की मे. प्रकाश ट्रेडिंग और मे. जमनादास जनिमल से नियमों के विपरीत पैकिंग किया हुआ 10,436 किलो सॉर्टेक्स चावल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 5 लाख 82 हजार 416 रुपये है।

एनर्जी ड्रिंक और गूळ का स्टॉक भी जब्त

हिंगणा स्थित मे. सुपीरियर बिस्किट्स एंड प्रॉडक्ट्स प्रा. लि. से 63.6 लीटर ‘मॉन्स्टर एनर्जी’ और ‘अल्ट्रा’ कैफीनयुक्त पेय जब्त किए गए। इनकी कीमत 2 लाख 37 हजार रुपये है। वहीं, खामला के मे. जयशंकर किराणा स्टोर्स से 568 किलो संदिग्ध गूळ जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 14 हजार 80 रुपये है।

बिना लाइसेंस खाद्य उत्पादन पर भी कार्रवाई

FDA ने कामठी के मे. श्री साई गृह उद्योग और सावनेर के मे. जय बजरंग ट्रेडर्स पर भी कार्रवाई की। यहां बिना अनुमति उत्पादन और लेबल संबंधी खामियां पाए जाने पर कॉर्न फ्लोर, कस्टर्ड पाउडर, मेज स्टार्च और चावल सहित कुल 75 हजार 784 रुपये का माल जब्त किया गया।

दूध, क्रीम और खोवा भी जांच के घेरे में

खाद्य पदार्थों की इस जांच में दुग्धजन्य उत्पाद भी FDA की नजर में रहे। वकीलपेठ के मे. बांगडे दही भंडार से 479.2 किलो संदिग्ध क्रीम, जिसकी कीमत 1 लाख 43 हजार 760 रुपये है, जब्त की गई। इसके अलावा अस्वच्छता पाए जाने पर मे. अरुण डेयरी प्रॉडक्ट्स से गाय का दूध, रसगुल्ला और चीनी सहित 24 हजार 10 रुपये का माल जब्त किया गया। मे. वर्धमान खोवा भंडार और गोकुलपेठ के कल्याण एंटरप्रायझेस से भी संदिग्ध गुणवत्ता वाला खोवा और गाय का घी जब्त किया गया। इनकी कीमत 44 हजार 250 रुपये है।

FDA अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान घरों में मिठाइयों, मसालों और अन्य खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में बाजार में आने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर FDA की यह कार्रवाई सीधे तौर पर आम लोगों की सेहत से जुड़ी है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…

विदर्भ को दुष्कालमुक्त बनाने पर जोर, जलसंरक्षण और फसल नियोजन को बताया जरूरी; नितिन गडकरी का आह्वान

नागपुर : विदर्भ में सूखे की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में किसानों…