भारतीय कृषि विद्यालय और आदर्श प्राथमिक विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्कूल प्रवेशोत्सव

नागपुर : नागपुर शहर के झिंगाबाई टाकली स्थित गोपाल एज्युकेशन सोसायटी द्वारा संचालित भारतीय कृषि विद्यालय एवं आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर स्कूल प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब पन्नासे ने की। प्रमुख अतिथियों के रूप में क्षेत्र की नगरसेविका ममताताई ठाकुर, समाजसेवक मुन्नाभाऊ ठाकुर, प्राचार्या अर्चना पन्नासे, मुख्याध्यापिका रजनी पेंडाम तथा पर्यवेक्षिका दीपिका तुपकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट बनाया गया था। विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का अतिथियों ने गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके बाद अतिथियों के हाथों विद्यार्थियों को शालेय पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष बालासाहेब पन्नासे ने कहा कि आदर्श प्राथमिक विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने वाली संस्था नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण को प्राथमिकता देने वाला शिक्षण संस्थान है। वहीं प्राचार्या अर्चना पन्नासे ने विद्यार्थियों को अनुशासन और बाल संस्कार के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन वडस्कर मैडम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पवार सर ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…