भारत-जापान ने रक्षा से AI तक कई अहम समझौतों पर लगाई मुहर

दिल्ली : भारत और जापान ने रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक और उभरती प्रौद्योगिकी जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoC) पर हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की मौजूदगी में इन समझौतों पर सहमति बनी। इसे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने वाला अहम कदम माना जा रहा है।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सानाए ताकाइची का उल्लेख अपनी “छोटी बहन” के रूप में करते हुए कहा कि भारत-जापान संबंध आपसी विश्वास, सम्मान और मित्रता का मजबूत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।
वार्ता में रक्षा सहयोग को और विस्तार देने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और अन्य उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देशों का मानना है कि इन समझौतों से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती मिलेगी और सुरक्षा तथा तकनीकी क्षेत्र में साझा प्रयासों को गति मिलेगी।
संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भी उन्होंने वैश्विक अस्थिरता के दौर में आपसी विश्वास को सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी बताया था। उन्होंने कहा कि भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है और दोनों देशों के संबंध दीर्घकालिक सहयोग, पारस्परिक सम्मान और भरोसे पर आधारित हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि पिछले कई दशकों से जापान भारत के विकास में महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में जापानी निवेश और तकनीक ने भारत के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि इसी सहयोग ने दोनों देशों के बीच विश्वास और मित्रता के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…