भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में वोटों के आंकड़ों ने बढ़ाई चर्चा

भंडारा/गोंदिया : भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद वोटों के आंकड़े चर्चा का विषय बन गए हैं। चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नरेश ईश्वरकर को कुल 154 वोट प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस के पास आधिकारिक रूप से 119 वोट होने की बात कही जा रही थी। ऐसे में ईश्वरकर को अपेक्षा से 35 वोट अधिक मिले हैं।
नरेश ईश्वरकर को मिले अतिरिक्त वोटों के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव परिणामों के आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा रहा है कि महायुति के कुछ मतदाताओं ने ईश्वरकर के पक्ष में मतदान किया है। इसी कारण चुनाव परिणाम आने के बाद वोटों के गणित को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा देखने को मिल रही है। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार अविनाश ब्राह्मणकर ने 302 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। ब्राह्मणकर को मिले मतों के साथ भाजपा ने इस चुनाव में विजय प्राप्त की है। हालांकि, चुनाव परिणामों में सामने आए आंकड़ों ने महायुति के भीतर मतों की स्थिति को लेकर भी चर्चा बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, महायुति के पास अपेक्षा से अधिक मत थे। इसके बावजूद सभी मतों को एकजुट रखने में सफलता नहीं मिली। चुनाव परिणामों से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि महायुति की कुछ मते फुटी हैं। एक तरफ कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नरेश ईश्वरकर को आधिकारिक संख्या से अधिक मत मिले, तो दूसरी ओर महायुति अपने सभी मतों को एक साथ रखने में सफल नहीं रही। भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद यही आंकड़े अब राजनीतिक चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं।

Related Posts

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग; 14 दमकल गाड़ियाँ मौके पर, छात्रों में अफरा-तफरी

लखनऊ: लखनऊ में आज एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में…

विधान परिषद में महायुती की बड़ी जीत, 17 में 16 सीटों पर कब्जा

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर महायुती ने अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। विधान परिषद की 17 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो…