नांदेड़ विधान परिषद उपचुनाव में भाजपा के अमरनाथ राजूरकर की बड़ी जीत

नांदेड़: नांदेड़ स्थानीय प्राधिकारी स्वराज्य संस्था मतदाता संघ की विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अमरनाथ राजूरकर ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी महाआघाड़ी समर्थित अपक्ष उम्मीदवार कृष्णा पाटील आष्टीकर को 255 मतों के बड़े अंतर से हराया।
चुनाव परिणामों के अनुसार, अमरनाथ राजूरकर को कुल 339 मत प्राप्त हुए, जबकि कृष्णा पाटील आष्टीकर को केवल 84 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं, वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार प्रशांत इंगोले को 5 मत मिले।
इस चुनाव में कुल 452 मतदाता थे, जिनमें से 451 मतदाताओं ने अपने मतदान अधिकार का उपयोग किया। मतदान प्रतिशत लगभग शत-प्रतिशत रहने से चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतगणना की प्रक्रिया सोमवार सुबह 8 बजे नांदेड़ जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित नियोजन भवन में शुरू हुई। मतों की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार अमरनाथ राजूरकर की जीत पर मुहर लग गई। मतगणना के दौरान 23 मत अमान्य (रद्द) घोषित किए गए। राजूरकर की इस जीत को नांदेड़ जिले में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…