बारिश ने दिया धोखा, फसलें सूखी तो किसानों की चिंता बढ़ी; एकनाथ शिंदे बोले- उत्सव सादगी से मनाएं

दुष्काळग्रस्त किसानों की मदद के लिए उत्सवों का खर्च बचाने की अपील, बोले- किसानों के आंसू पोंछना ही आदिशक्ति की सच्ची सेवा

महाराष्ट्र में इस बार बारिश की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में खड़ी फसलें सूख गई हैं और किसान सूखे के संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे हालात के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किसानों की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सवों को सादगी से मनाने और उत्सवों पर होने वाला खर्च दुष्काळग्रस्त किसानों की मदद के लिए देने की अपील की है।

एकनाथ शिंदे पिछले कुछ दिनों से विदर्भ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने दुष्काळग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को जाना। दौरे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए बारिश की कमी और किसानों की स्थिति का जिक्र किया। शिंदे ने कहा कि इस साल बारिश ने किसानों का साथ नहीं दिया और कई जगह फसलें करप गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की तिजोरी पर पहला हक बळीराजा का है। सरकार और शिवसेना किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव मदद की जा रही है। साथ ही उन्होंने समाज के स्तर पर भी किसानों के साथ खड़े होने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जब किसान चिंता में है, ऐसे समय में नवरात्रि समेत आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सवों को धूमधाम से मनाना उचित नहीं होगा। इसलिए इन उत्सवों को सादगी से मनाने और बची हुई राशि को दुष्काळग्रस्त किसानों की मदद और पुनर्वास के लिए देने की अपील उन्होंने शिवसेना पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और आम जनता से की।

शिंदे ने अपने संदेश में यह भी कहा कि अगर इस साल उत्सव का खर्च बचाकर किसानों की आंखों के आंसू पोंछे जा सकें और उनके चेहरे पर खुशी लाई जा सके, तो यही आदिशक्ति जगदंबा की सच्ची सेवा होगी। बारिश की कमी से परेशान किसानों के बीच शिंदे की यह अपील अब चर्चा में है। उनका संदेश सिर्फ उत्सवों को सादगी से मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय समाज के स्तर पर किसानों के साथ खड़े होने की बात भी सामने रखता है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नगर-मनमाड महामार्गावरील राहुरीतील वाहतूक कोंडीचा प्रश्न दोन दिवसांत मार्गी लावणार!

अहिल्यानगर ,राधेशाम कुलकर्णी (जिल्हा प्रमुख) : नगर-मनमाड महामार्गावर राहुरी शहर ते नांदगाव शिंगवे दरम्यान गेल्या तीन दिवसांपासून निर्माण झालेल्या भीषण वाहतूक कोंडीची माजी खासदार डॉ. सुजय विखे पाटील यांनी प्रत्यक्ष…

रतन टाटा साहेबांच्या स्मृतीदिनानिमित्त भटक्या श्वानांसाठी मोफत लसीकरण मोहीम

प्रशांत जाधव (ब्युरो चीफ) :  स्वर्गीय रतनजी टाटा साहेबांच्या द्वितीय स्मृतीदिनानिमित्त टाटा मोटर्स विंगर परिवार आणि आधार समाजसेवा संस्था यांच्या संयुक्त विद्यमाने भटक्या व पाळीव प्राण्यांसाठी मोफत लसीकरण मोहीम आयोजित…