बारिश का कहर! मुंबई-पुणे समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायगढ़, नासिक, पुणे और सतारा के घाट क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि मुंबई समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, रायगढ़, नासिक घाट क्षेत्र, पुणे घाट क्षेत्र और सतारा के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और नासिक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए कुछ क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर महाराष्ट्र और राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे राज्य के लिए अहम रहने वाले हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें, बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…