नागपुर : नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए नागपुर के राजेश अवचट और उनके साथी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, अब परिवार से संपर्क होने के बाद राहत की खबर सामने आई है। राजेश अवचट समेत सभी साथी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
राजेश अवचट 16 अगस्त को कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुए थे। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और खराब हालात की खबरों के बीच परिवार लगातार उनके संपर्क में आने का इंतजार कर रहा था। संपर्क होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। राजेश अवचट की पत्नी रोशनी अवचट ने उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आज भारत में प्रवेश करेंगे। यात्रियों के 30 अगस्त तक नागपुर पहुंचने की पूरी संभावना है।
नेपाल में आई बाढ़ के कारण यात्रा पर गए लोगों की सुरक्षा को लेकर कई परिवारों में चिंता का माहौल था। ऐसे में राजेश अवचट और उनके साथियों के सुरक्षित होने की खबर ने उनके परिवार और परिचितों को बड़ी राहत दी है।


