दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की बड़ी खेप पकड़ी, 1.242 किलो सोना बरामद

RPF क्राइम ब्रांच और DRI की संयुक्त कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत में

नागपुर :  रेलवे में सोने की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) क्राइम ब्रांच नागपुर और रायपुर की टीम ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) नागपुर के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया है। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपये बताई गई है। मामले में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, RPF क्राइम ब्रांच नागपुर के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और RPF क्राइम ब्रांच नागपुर व रायपुर की टीम ने DRI नागपुर के अधिकारियों के साथ ट्रेन में निगरानी और जांच शुरू की। संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन के अलग-अलग कोचों में सघन जांच की। इसी दौरान भंडारा और नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध यात्रियों को चिन्हित किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से विदेशी सोना बरामद हुआ। इसमें 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है।

बरामद सोने का कुल वजन करीब 1.242 किलोग्राम पाया गया। इसकी कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद दोनों व्यक्तियों और बरामद सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए DRI नागपुर के हवाले कर दिया गया। DRI ने मामले में Customs Act, 1962 की धारा 135 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना कहां से लाया गया था, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस पूरे मामले के पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हुआ है कि रेलवे के जरिए अवैध तरीके से सोने की आवाजाही पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी हुई है। RPF और DRI के बीच बेहतर समन्वय के चलते ट्रेन में विदेशी सोने की इस खेप को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…