तटरक्षक बल के लिए बड़ा फैसला! महिला अधिकारियों को बराबरी का मौका, जवानों के परिवारों को राहत

रक्षा मंत्रालय ने किए दो बड़े बदलाव; भर्ती से लेकर आर्थिक सहायता तक नियम हुए आसान

नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल  के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम नीतिगत सुधारों की घोषणा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में इन फैसलों की घोषणा करते हुए कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य महिलाओं को समान अवसर देना और ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता होने वाले जवानों के परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

पहले फैसले के तहत भारतीय तटरक्षक बल में अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह जेंडर-न्यूट्रल बना दिया गया है। अब महिला उम्मीदवारों को पुरुषों के समान शॉर्ट सर्विस अपॉइंटमेंट और परमानेंट अपॉइंटमेंट  दोनों के माध्यम से भर्ती का अवसर मिलेगा। वहीं, पात्र महिला अधिकारियों को पदोन्नति और स्थायी सेवा में शामिल होने का भी समान अवसर दिया जाएगा। दूसरे बड़े फैसले में ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता होने वाले जवानों के परिवारों को बड़ी राहत दी गई है। अब ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को जवान को ‘मृत घोषित’ करने का अधिकार होगा, जिससे अनुग्रह राशि  और अन्य सेवा लाभों की प्रक्रिया तेज होगी। इससे परिवारों को लंबे समय तक प्रशासनिक प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और आर्थिक सहायता समय पर मिल सकेगी।

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये सुधार 2027 में स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहे भारतीय तटरक्षक बल को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार बल को आधुनिक, सक्षम और भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मंत्रालय में 550 कर्मचारियों पर गिरी गाज, मूल विभाग में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी

मुंबई : मंत्रालय और मंत्रियों के कार्यालयों में बिना तय प्रक्रिया के काम कर रहे करीब 550 अधिकारी और कर्मचारियों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया…

3 महीने में 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! 44 साल के औसत से ज्यादा रह सकती है ताकत

देश में कहीं बारिश की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है, तो अब मौसम को लेकर एक और बड़ी आशंका सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…