कच्चे तेल 10% सस्ता, फिर भी राहत नहीं! पेट्रोल-डीजल, CNG और LPG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का भाव

अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन 28 जुलाई को जारी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं। CNG और LPG के ताजा रेट भी सामने आए

नई दिल्ली :  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले दो दिनों के दौरान करीब 10% की गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद यह गिरावट देखने को मिली, जिससे आम लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल, डीजल, CNG और LPG की कीमतों में भी राहत मिलेगी। हालांकि, 28 जुलाई को सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी ताजा रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों और रसोई गैस उपभोक्ताओं को अभी भी पुराने दामों पर ही ईंधन खरीदना पड़ेगा।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.20 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 | डीजल ₹97.83 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 | डीजल ₹99.82 प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल ₹113.51 | डीजल ₹103.82 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹111.68 | डीजल ₹99.56 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल ₹107.76 | डीजल ₹99.66 प्रति लीटर

महाराष्ट्र के शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

मुंबई: पेट्रोल ₹111.18 | डीजल ₹97.83

नागपुर: पेट्रोल ₹111.80 | डीजल ₹98.48

पुणे: पेट्रोल ₹112.04 | डीजल ₹98.68

नाशिक: पेट्रोल ₹112.44 | डीजल ₹99.07

अमरावती: पेट्रोल ₹112.89 | डीजल ₹99.54

कोल्हापुर: पेट्रोल ₹112.57 | डीजल ₹99.23

ठाणे: पेट्रोल ₹111.38 | डीजल ₹98.00

LPG सिलेंडर के ताजा दाम

मुंबई: घरेलू ₹941.50 | कमर्शियल ₹2,885

पुणे: घरेलू ₹945 | कमर्शियल ₹2,946

नागपुर: घरेलू ₹993.50 | कमर्शियल ₹3,109

कोल्हापुर: घरेलू ₹944.50 | कमर्शियल ₹2,908

नाशिक: घरेलू ₹945.50 | कमर्शियल ₹2,961.50

छत्रपति संभाजीनगर: घरेलू ₹950.50 | कमर्शियल ₹2,990.50

महाराष्ट्र में CNG के रेट

मुंबई: ₹86 प्रति किलो

नागपुर: ₹88.90 प्रति किलो

पुणे: ₹95.75 से ₹96.50 प्रति किलो

नाशिक: ₹96.50 प्रति किलो

ठाणे: ₹86 प्रति किलो

कोल्हापुर: ₹96.95 प्रति किलो

क्या आगे मिल सकती है राहत?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार नीचे बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल, उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों पर ही ईंधन खरीदना होगा।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब हर साल नहीं, 3 साल में एक बार बनेगा PUC सर्टिफिकेट? सरकार का बड़ा प्रस्ताव

नई दिल्ली :  देशभर के करोड़ों वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र (PUC) के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही…

तटरक्षक बल के लिए बड़ा फैसला! महिला अधिकारियों को बराबरी का मौका, जवानों के परिवारों को राहत

नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल  के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम नीतिगत सुधारों की घोषणा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने…