कोराडी में चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; 27.78 लाख का सोना बरामद

गुप्त सूचना और तकनीकी जांच से पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नागपुर : कोराडी इलाके में घर से हुई लाखों रुपये के सोने की चोरी का नागपुर पुलिस की अपराध शाखा यूनिट क्र. 6 ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में 23 वर्षीय युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से करीब 23 तोला सोना और एक मोबाइल फोन, कुल 27.78 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, कोराडी के KTPS कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी हुई थी। इस संबंध में संदीप वामनराव वानखेडे (49) की शिकायत पर कोराडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा यूनिट क्र. 6 की टीम ने समानांतर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके साथ ही तकनीकी जांच की मदद से संदिग्ध आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने अमरावती जिले के चांदूर बाजार क्षेत्र के माधान निवासी शांतनू चंदू वानखडे (23) को हिरासत में लिया।

पूछताछ और जांच के बाद चोरी में उसकी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसके पास से सोने के सिक्के, मंगलसूत्र, चेन, चूड़ियां, कानों की रिंग और अंगूठी समेत कई आभूषण बरामद किए। पुलिस ने एक पुराना वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बरामद किए गए सोने के सामान की कुल अनुमानित कीमत 27 लाख 48 हजार रुपये, जबकि मोबाइल समेत जब्त माल की कुल कीमत करीब 27 लाख 78 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, कुल करीब 23 तोला सोना बरामद हुआ है। आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए कोराडी पुलिस थाने की रात्रि ड्यूटी अधिकारी के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई से चोरी की घटना के बाद तेजी से जांच कर आरोपी तक पहुंचने में अपराध शाखा को सफलता मिली है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

विकसित मराठवाड्यासाठी विभागांनी ठोस कृती आराखडा द्यावा : जी. श्रीकांत

छत्रपती संभाजीनगर, रवींद्र औंढेकर ( प्रतिनिधी ) : ‘विकसित महाराष्ट्र २०३०’ अंतर्गत ‘विकसित मराठवाडा’ ही संकल्पना प्रभावीपणे राबविण्यासाठी सर्व विभागप्रमुखांनी आपल्या विभागातील पूर्ण झालेली, सुरू असलेली व प्रलंबित कामांची अद्ययावत…

संत रविदास महाराजांच्या ६५०व्या जयंतीनिमित्त ‘समरसता संकल्प अभियान’

कांदिवली पूर्व, राम शेंडे ( प्रतिनिधी ) : संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज यांच्या ६५०व्या जयंती वर्षानिमित्त भारतीय जनता पक्षाच्या वतीने आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ अंतर्गत निघालेल्या कलश वंदन…