एक दिन शाहरुख खान बनेगा…राघव जुयाल पर शहनाज़ गिल का बड़ा बयान

मुंबई में वही मेरा सबसे करीबी दोस्त है, पॉडकास्ट में खुलकर बोलीं शहनाज़

बॉलीवुड में राघव जुयाल और शहनाज़ गिल की दोस्ती लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें कई बार सामने आईं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया। अब शहनाज़ गिल ने राघव को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर दोनों को सुर्खियों में ला दिया है।

हाल ही में पत्रकार फरीदून शहरयार को दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में शहनाज़ ने राघव जुयाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “राघव मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। मुंबई में मेरा अगर कोई अपना है, तो वह सिर्फ राघव है। वह मेरे लिए यहां मेरे माता-पिता जैसा है। अगर मुझे कभी किसी चीज़ की ज़रूरत पड़ती है या अस्पताल जाना होता है, तो वही मेरे साथ खड़ा रहता है।” शहनाज़ ने यह भी बताया कि अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए राघव ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा, “आप याद रखिए, एक दिन राघव जुयाल शाहरुख खान बनेगा।”

बता दें कि राघव जुयाल और शहनाज़ गिल ने पहली बार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म के बाद दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि, दोनों ने हर बार इन खबरों को खारिज करते हुए अपनी दोस्ती को ही खास रिश्ता बताया है। कुछ समय पहले राघव की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह शहनाज़ का खास ख्याल रखते नजर आए थे। इस वीडियो के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

रणबीर-साई पल्लवी की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेय की आवाज ने जीता दिल

Ramayana First Song Jai Jai Ram Released : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर…

सोनू निगम ने बेचा BKC का आलीशान ऑफिस, तीन साल में कमाए 3.70 करोड़ रुपये

मुंबई : अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि…