‘हीर रांझा’ से सारा अर्जुन बाहर? नई हीरोइन की तलाश शुरू

रोहित सराफ की एंट्री लगभग तय, सितंबर से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

मुंबई :  इम्तियाज अली की कहानी पर बनने जा रही फिल्म ‘हीर रांझा’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर चर्चा में रहीं सारा अर्जुन अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी। ऐसे में मेकर्स अब रोहित सराफ के अपोजिट नई अभिनेत्री की तलाश में जुट गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होने वाली है। फिलहाल निर्देशक साजिद अली और उनकी टीम लोकेशन फाइनल करने के साथ-साथ स्क्रीनप्ले पर काम कर रही है। वहीं, अभिनेता रोहित सराफ का नाम फिल्म के लिए लगभग तय माना जा रहा है। वह अपनी वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड 4’ की शूटिंग पूरी करने के बाद इस फिल्म की तैयारियों में जुटेंगे।

इस बीच ‘लापता लेडीज़’ फेम नितांशी गोयल का नाम भी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के लिए चर्चा में है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक किसी अभिनेत्री के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फाइनल कर दी जाएगी। ऐसे में दर्शकों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर रोहित सराफ के साथ बड़े पर्दे पर कौन-सी अभिनेत्री नजर आएगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

रणबीर-साई पल्लवी की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेय की आवाज ने जीता दिल

Ramayana First Song Jai Jai Ram Released : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर…

सोनू निगम ने बेचा BKC का आलीशान ऑफिस, तीन साल में कमाए 3.70 करोड़ रुपये

मुंबई : अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि…