उत्तराखंड में बारिश का कहर, घर पर गिरा मलबा; 2 महिलाओं और मासूम की मौत

अल्मोड़ा के उडयुड़ा गांव में दर्दनाक हादसा, SDRF और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव में जुटीं

अल्मोड़ा : उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी बीच अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हवालबाग ब्लॉक के उडयुड़ा गांव में मलबा एक घर पर जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं और एक छोटे बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गांव में रात से ही तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बाद अचानक पहाड़ी से मिट्टी और मलबा खिसककर नीचे आया और एक घर में जा घुसा। मलबा इतना ज्यादा था कि घर में मौजूद लोग उसके नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF, जिला आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। खराब मौसम और दुर्गम इलाके के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जवान लगातार प्रयास करते रहे। सोमेश्वर की तहसीलदार नेहा धपोला ने फोन पर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उडयुड़ा गांव में अचानक भारी मात्रा में मलबा एक घर पर आ गिरा। इस हादसे में घर में मौजूद दो महिलाओं और एक छोटे बच्चे की मौत हो गई।

पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

लगातार हो रही बारिश के कारण अल्मोड़ा समेत उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वे बारिश के दौरान संवेदनशील और भूस्खलन संभावित इलाकों में जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

हादसे से गांव में पसरा मातम

उडयुड़ा गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्राकृतिक आपदा ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य के साथ स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मंत्रालय में 550 कर्मचारियों पर गिरी गाज, मूल विभाग में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी

मुंबई : मंत्रालय और मंत्रियों के कार्यालयों में बिना तय प्रक्रिया के काम कर रहे करीब 550 अधिकारी और कर्मचारियों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया…

3 महीने में 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! 44 साल के औसत से ज्यादा रह सकती है ताकत

देश में कहीं बारिश की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है, तो अब मौसम को लेकर एक और बड़ी आशंका सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…