आंध्र प्रदेश के गुडिलोवा में RSS की बड़ी समन्वय बैठक, 32 संगठन होंगे शामिल

19 से 21 अगस्त तक चलेगी बैठक; जनजागरण, नशामुक्ति और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर होगा मंथन

विशाखापट्टणम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से प्रेरित विभिन्न संगठनों की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस बार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टणम जिले के गुडिलोवा में आयोजित की जाएगी। यह बैठक 19 से 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। हर साल होने वाली इस बैठक में संघ से प्रेरित 32 संगठन हिस्सा लेंगे।

बैठक में इन संगठनों के अखिल भारतीय अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री और चुनिंदा पदाधिकारी शामिल होंगे। लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय ये संगठन जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम कर रहे हैं। बैठक के दौरान उनके कार्यों की जानकारी साझा करने के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं के समाधान, जनजागरण और व्यवस्था में जरूरी बदलावों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

आपसी समन्वय और सहयोग पर रहेगा जोर

तीन दिवसीय बैठक में सभी संगठन अपने-अपने कार्यों और अनुभवों को साझा करेंगे। साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव और विचार रखेंगे। विभिन्न संगठनों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को और प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। जनकल्याण और नीतिगत विषयों से जुड़े मुद्दों पर संवाद को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

नशामुक्ति से लेकर युवाओं तक कई मुद्दों पर चर्चा

बैठक में मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों से जुड़े कई अहम विषयों पर मंथन होगा। इनमें जनसंख्या असंतुलन, नशामुक्ति, युवाओं में जागरूकता, पंच परिवर्तन का क्रियान्वयन और विकास की भारतीय अवधारणा जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन विषयों को लेकर संगठनों के अनुभव और सुझाव भी बैठक में सामने रखे जाएंगे।

मोहन भागवत समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे मौजूद

अखिल भारतीय समन्वय बैठक में RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सहसरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्यविभाग प्रमुख उपस्थित रहेंगे। बैठक में भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सक्षम और राष्ट्र सेविका समिति समेत सभी 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक को विभिन्न संगठनों के बीच विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर सामूहिक रूप से आगे की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

“हम सब एक हैं, सब कुछ कृष्णमय”; मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क के इस्कॉन मंदिर में दिया संदेश

न्यूयॉर्क : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क स्थित इस्कॉन मंदिर का दौरा किया। ‘26 सेकंड एवेन्यू’ स्थित इस्कॉन मंदिर की स्थापना…

नागपुर के संघ कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधा रक्षासूत्र

नागपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नागपुर के महल स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। यहां बहनों ने संघ के वरिष्ठ…