अमृत भारत स्टेशन योजना : पीएम मोदी कल बालाघाट, नैनपुर और छिंदवाड़ा को देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशनों की सौगात

नागपुर :  भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस सूची में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बालाघाट, नैनपुर और छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं के साथ राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

तीनों स्टेशनों पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां जनप्रतिनिधि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी स्टेशन सीधे प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्टेशन भवनों को नया आकर्षक स्वरूप दिया गया है, वहीं बेहतर प्रवेश और निकास व्यवस्था, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, उन्नत प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ परिसर, बेहतर पेयजल और शौचालय सुविधाएं विकसित की गई हैं।

रेल प्रशासन का कहना है कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। बालाघाट स्टेशन का नया स्वरूप स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगा, जबकि नैनपुर स्टेशन क्षेत्रीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देगा। वहीं छिंदवाड़ा स्टेशन का पुनर्विकास सामाजिक, शैक्षणिक और पर्यटन विकास के साथ निवेश और व्यापार को भी गति देगा। छिंदवाड़ा समारोह में सांसद बंटी विवेक साहू और विधायक कमल नाथ मौजूद रहेंगे। नैनपुर में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्यमंत्री सम्पतिया उइके की उपस्थिति रहेगी, जबकि बालाघाट समारोह में सांसद भारती पारधी और विधायक अनुभा मुंजारे शामिल होंगी। रेल प्रशासन ने नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल होकर प्रधानमंत्री के संबोधन और लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी बनने की अपील की है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Nagpur Rain Alert: कल नागपुर में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

नागपुर: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए नागपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी कुमार…

नागपुर में बारिश का कहर, सोमलवार स्कूल परिसर में भरा पानी

नागपुर : नागपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों की…