Weekend Reset: रविवार के सिर्फ 2 घंटे, और पूरा हफ्ता थोड़ा आसान

रविवार का दिन आते ही हम सोचते हैं—आज बस आराम करना है। देर तक सोना, मोबाइल चलाना, दोस्तों से बात करना, बाहर घूमना… और फिर अचानक शाम हो जाती है। रात को याद आता है कि कल फिर वही भागदौड़ शुरू होने वाली है। लेकिन अगर रविवार के सिर्फ 2 घंटे खुद के लिए निकाल लिए जाएं, तो आने वाला पूरा सप्ताह थोड़ा ज्यादा व्यवस्थित और कम तनाव वाला हो सकता है।

इसे मैं कहूंगी—Weekend Reset।

यह कोई बहुत मुश्किल routine नहीं है। बस दो घंटे अपने घर, अपने काम, अपने पैसों और सबसे जरूरी… खुद के लिए।

पहला 30 मिनट : अगले हफ्ते की Planning

सोमवार को सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब हमें पता ही नहीं होता कि करना क्या है। इसलिए रविवार को एक कागज या मोबाइल का Notes खोलिए और अगले सात दिनों में होने वाले जरूरी काम लिखिए।

– कौन-सा काम सबसे जरूरी है?
– कौन-सी deadline आने वाली है?
– कहीं जाना है?
– कोई bill या payment करना है?
– पढ़ाई या ऑफिस का कौन-सा काम पहले पूरा करना है?

सारी चीजें दिमाग में रखने की कोशिश मत कीजिए। लिख दीजिए। क्योंकि कई बार तनाव काम की वजह से नहीं, बल्कि बहुत सारी चीजें याद रखने की वजह से होता है।

 अगले 20 मिनट: अपने पैसों का हिसाब

हममें से कई लोग महीने के आखिर में सोचते हैं—“पैसे आखिर गए कहां?” इसलिए रविवार को पिछले 7 दिनों के खर्च पर एक नजर डालना भी जरूरी है। UPI, Online Shopping, Food Delivery, चाय-कॉफी या छोटे-छोटे खर्च… सब देखिए। यह जरूरी नहीं कि हर खर्च बंद कर दिया जाए। बस यह समझना जरूरी है कि हमारा पैसा कहां जा रहा है। फिर अगले सप्ताह के लिए एक छोटा सा budget तय कर लें।

 अगले 30 मिनट: अपना Space Reset करें

कमरा, study table या work desk अगर बिखरा हुआ हो, तो कई बार हमारा दिमाग भी वैसा ही महसूस करता है। इसलिए रविवार को सिर्फ 30 मिनट दीजिए। पुरानी चीजें हटाइए, जरूरी papers एक जगह रखिए, कपड़े व्यवस्थित कीजिए और अपनी study/work table साफ कर लीजिए। काम खत्म होने के बाद जब साफ जगह पर बैठेंगे, तो शायद आपको महसूस होगा कि मन भी थोड़ा हल्का हो गया है।

 आखिरी 20 मिनट: Digital Reset

फोन हमारी जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा बन चुका है कि उसमें भी कभी-कभी सफाई जरूरी है। रविवार को— अनावश्यक Photos delete करें, बेकार Apps हटाएं, जरूरी Files का backup लें और Notifications को थोड़ा कम करें। साथ ही अगले सप्ताह किन Apps या Social Media पर कितना समय देना है, इस पर भी ध्यान दें। क्योंकि कभी-कभी हमारे पास समय कम नहीं होता… बस हमारा समय छोटी-छोटी चीजों में बंट जाता है। और सबसे जरूरी—अपने लिए थोड़ा वक्त इन दो घंटों में सबसे जरूरी हिस्सा कोई checklist नहीं है। वह आप खुद हैं।थोड़ी देर किताब पढ़िए, चाय लेकर बालकनी में बैठिए, परिवार से बात कीजिए, टहलने जाइए या बस कुछ देर बिना किसी काम के शांत बैठिए। हर रविवार productive होना जरूरी नहीं है। कभी-कभी कुछ न करना भी जरूरी होता है।

आखिर Weekend Reset का मतलब क्या है?

Weekend Reset का मतलब अपनी जिंदगी को पूरी तरह बदल देना नहीं है। बस इतना है कि सोमवार को घबराकर शुरुआत करने के बजाय थोड़ी तैयारी के साथ शुरुआत की जाए। रविवार के सिर्फ दो घंटे अगर आप खुद को दे देते हैं, तो शायद सोमवार की सुबह थोड़ी आसान लगे। और शायद यही इस छोटे से Weekend Reset की सबसे बड़ी खूबसूरती है— पूरी जिंदगी को एक दिन में बदलने की जरूरत नहीं।
कभी-कभी सिर्फ अगले सात दिनों को थोड़ा बेहतर तरीके से जीना ही काफी होता है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Weekend पर क्या करें? शरीर को आराम, मन को Refresh और खुद के लिए थोड़ा वक्त!

सुबह जल्दी उठने की टेंशन नहीं, काम की भागदौड़ नहीं और हर वक्त घड़ी देखने की जरूरत भी नहीं। लेकिन कई बार Weekend भी कब निकल जाता है, पता ही…

Weekend Special : Weekend Plan या Bed Plan? आखिर युवाओं का रविवार जाता कहां है?

शुक्रवार की शाम होते ही माहौल बदलने लगता है। पूरे हफ्ते ऑफिस, कॉलेज, काम और रोजमर्रा की भागदौड़ में व्यस्त रहने वाला मन अचानक Weekend के बारे में सोचने लगता…