सुबह जल्दी उठने की टेंशन नहीं, काम की भागदौड़ नहीं और हर वक्त घड़ी देखने की जरूरत भी नहीं। लेकिन कई बार Weekend भी कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। फोन चलाते-चलाते, सोशल मीडिया स्क्रॉल करते-करते और बेवजह की चिंता में हमारा पूरा दिन चला जाता है. इसलिए मेरे लिए Weekend का मतलब सिर्फ देर तक सोना नाही, बल्कि स्वतःसाठी थोडा वेळ काढणं है.
Weekend की शुरुआत खुद से करें
Weekend की सुबह थोड़ी देर से उठना बिल्कुल ठीक है। लेकिन उठते ही मोबाइल हाथ में लेने के बजाय कुछ मिनट खुद के साथ बिताएं। बालकनी में बैठकर चाय या कॉफी पीना, हल्का म्यूजिक सुनना या बस कुछ देर शांत बैठना भी मन को काफी सुकून देता है. कई बार हमें खुश रहने के लिए बड़ी-बड़ी चीजों की जरूरत नहीं होती। एक कप चाय और कुछ शांत पल भी काफी होते हैं।
शरीर को भी चाहिए आराम
पूरे सप्ताह काम, पढ़ाई और जिम्मेदारियों के बीच शरीर थक जाता है। Weekend पर शरीर को आराम देने के साथ थोड़ा स्ट्रेचिंग, योगा या हल्की वॉक करना अच्छा विकल्प हो सकता है. जरूरी नहीं कि Weekend पर भी खुद को किसी रूटीन में बांध लें। जो मन को अच्छा लगे, वही करें। आखिर आराम का मतलब भी तो यही है कि कुछ समय के लिए खुद पर कोई दबाव न हो.
थोड़ी देर मोबाइल से दूरी
हम कहते हैं कि हमें समय नहीं मिलता, लेकिन अगर एक बार अपना Screen Time देखें तो शायद जवाब खुद मिल जाएगा. Weekend पर कुछ घंटों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाकर देखें। शुरुआत में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे महसूस होगा कि फोन के बाहर भी एक खूबसूरत दुनिया है। किताब पढ़ना, गाने सुनना, पौधों की देखभाल करना या परिवार के साथ बैठकर बातें करना—ये छोटी-छोटी चीजें मन को काफी Refresh कर सकती हैं.
खुद की पसंद की कोई चीज करें
पूरे सप्ताह दूसरों की जरूरतों और कामों को प्राथमिकता देते हुए हम अक्सर अपनी पसंद भूल जाते हैं. इस Weekend वह काम जरूर करें जो आपको सच में पसंद है। कोई पुराना पसंदीदा गाना सुनें, खाना बनाएं, फिल्म देखें, लिखें, पेंटिंग करें या बस अपनी पसंदीदा जगह पर अकेले कुछ समय बिताएं. क्योंकि खुद के साथ समय बिताना स्वार्थ नहीं, खुद की देखभाल है।
Weekend को यादगार बनाने के लिए महंगा प्लान जरूरी नहीं
Weekend का मतलब हमेशा बाहर जाना, महंगी जगह पर घूमना या पैसे खर्च करना नहीं होता। कभी परिवार के साथ घर पर खाना खाना, दोस्तों के साथ लंबी बातचीत करना या शाम को छत पर बैठकर आसमान देखना भी काफी खास हो सकता है. असल में यादें जगहों से नहीं, उन पलों से बनती हैं जिन्हें हम दिल से जीते हैं।
और थोड़ा सा ‘Me Time’…
मेरे हिसाब से Weekend की सबसे जरूरी चीज है—Me Time. पूरे सप्ताह हम पढ़ाई, काम, परिवार और बाकी जिम्मेदारियों के बारे में सोचते रहते हैं। Weekend पर कम से कम कुछ समय ऐसा होना चाहिए, जब हमें किसी को जवाब नहीं देना हो और किसी चीज की जल्दी न हो.
बस खुद से पूछें—
“मैं कैसा महसूस कर रहा/रही हूं?”
“मुझे अभी वास्तव में क्या चाहिए?”
शायद इन छोटे सवालों के जवाब ही हमें अपने आप के थोड़ा और करीब ले आएं.
Weekend का असली मतलब
आखिर में Weekend सिर्फ दो छुट्टियों का नाम नहीं है। यह खुद को फिर से Recharge करने का मौका है. शरीर को आराम दें, मन को थोड़ा खाली करें, अपनों के साथ समय बिताएं और सबसे जरूरी—खुद को भी थोड़ा वक्त दें।
क्योंकि जिंदगी की भागदौड़ तो चलती ही रहेगी…
लेकिन उस भागदौड़ के बीच खुद के लिए रुकना भी जरूरी है।
इस Weekend कोई बड़ा प्लान मत बनाइए… बस खुद के लिए थोड़ा समय निकालिए। शायद यही आपका सबसे अच्छा Weekend साबित हो।


