Trump Tariff: कनाडा पर 50% टैरिफ का बड़ा ऐलान, अमेरिका-कनाडा के बीच बढ़ा व्यापारिक तनाव

30 दिनों बाद लागू होगा नया फैसला, कनाडा ने बताया USMCA समझौते का उल्लंघन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि यह कदम अमेरिकी कार, डेयरी उत्पादों और शराब के साथ कनाडा द्वारा किए जा रहे कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार के जवाब में उठाया गया है।

व्हाइट हाउस के अनुसार, नया टैरिफ अगले 30 दिनों में लागू होगा। इससे अमेरिका और कनाडा के बीच पहले से चल रहे व्यापारिक विवाद के और गहराने की आशंका जताई जा रही है.नई टैरिफ सूची में वाइन, फर्नीचर, खेल सामग्री और सीमेंट समेत कई उत्पाद शामिल हैं। हालांकि, ऊर्जा उत्पाद, पोटाश, महत्वपूर्ण खनिज और मछली जैसी कनाडा की प्रमुख निर्यात वस्तुओं को इस शुल्क से बाहर रखा गया है.    इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में अमेरिकी फैसले को “एकतरफा व्यापारिक कार्रवाई” बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका-कनाडा व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कनाडा तैयार है, लेकिन यह फैसला कनाडा-अमेरिका-मेक्सिको (USMCA/CUSMA) समझौते की भावना के खिलाफ है।

कार्नी ने अपने बयान में कनाडा की संप्रभुता का भी जिक्र किया। इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प कनाडा को अमेरिका का “51वां राज्य” बनाने संबंधी बयान देकर भी विवादों में रहे हैं। ऐसे में नए टैरिफ को दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक और व्यापारिक तनाव की एक और बड़ी कड़ी माना जा रहा है.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नेपाल का बड़ा फैसला! नए 1 रुपये के सिक्के पर होगा विवादित नक्शा, भारत पहले ही जता चुका है आपत्ति

भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। नेपाल सरकार ने नए 1 रुपये के सिक्के पर उस आधिकारिक नक्शे को…

ईरान युद्ध ने अमेरिका की बढ़ाई मुश्किलें! सैन्य कमांडर ने दी रोक की सलाह, जनता भी युद्ध से थकी

ईरान और अमेरिका के बीच पिछले कई महीनों से जारी संघर्ष अब केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहा। इस युद्ध का असर अब अमेरिका के भीतर भी साफ दिखाई…