TET पेपर लीक की आशंका से परीक्षा रद्द, लाखों अभ्यर्थियों के सपनों पर फिर लगा ब्रेक

मुंबई : महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ठाणे से टीईटी (MAHA TET) परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका सामने आने के बाद 28 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा को एहतियातन रद्द कर दिया गया। प्रशासन के इस फैसले से राज्यभर के लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संबंधित एजेंसियों को ठाणे क्षेत्र से प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा शुरू होने से पहले ही इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, इस मामले की जांच अभी जारी है और पेपर लीक की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी। इस परीक्षा के लिए हजारों युवाओं ने महीनों तक मेहनत की थी। कई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के लिए तैयारी कर चुके थे, लेकिन अचानक परीक्षा रद्द होने की खबर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं का सबसे बड़ा नुकसान ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों को उठाना पड़ता है।
हाल के दिनों में नीट परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बाद अब टीईटी परीक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। पेपर लीक के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…