महाराष्ट्र में TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी में पेपर लीक का खुलासा

देशभर में NEET परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब महाराष्ट्र में भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2026) पेपर लीक मामले ने हलचल मचा दी है। ठाणे जिले के भिवंडी में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 जून को होने वाली TET परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के भिवंडी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के पास TET परीक्षा के प्रश्न मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की, जहां से कुछ संदिग्ध प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री बरामद की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए प्रश्नों का परीक्षा के मूल प्रश्नपत्र से मिलान किया गया। जांच में दोनों के प्रश्न समान पाए जाने के बाद पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
घटना के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए 28 जून को होने वाली TET परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया। इस निर्णय से राज्यभर के लाखों D.El.Ed. और B.Ed. अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। परीक्षा परिषद ने बताया है कि TET-2026 की नई परीक्षा तिथि और आगे की सभी जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…